आज से बन रहा है खप्पर योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष मई का माह कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है, क्योंकि आज से खप्पर योग बन रहा है, जो 29 जून, सोमवार तक प्रभावी रहेगा। यह योग विशेष रूप से मिथुन, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल ला सकता है। इस दौरान इन राशि के जातकों के जीवन, पारिवारिक और आर्थिक स्थिति पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

खप्पर योग

खप्पर योग मुख्य रूप से ग्रहों की अशुभ युति और दृष्टि के कारण बनता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, खप्पर योग का निर्माण तब होता है, जब मंगल, शनि और राहु, केतु जैसे क्रूर ग्रह एक विशेष स्थिति में आकर एक-दूसरे पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। विशेष रूप से जब मंगल और शनि का अशुभ संबंध बनता है या एक ही राशि में कई पाप ग्रह जमा हो जाते हैं, तब खप्पर योग का निर्माण होता है। ये योग अक्सर विनाश, मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी का संकेत देता है।

ज्योतिषीय उपाय

  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे मंगल और शनि के दोष में राहत मिल सकती है।
  • मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए शिव आराधना करें।
  • शनिवार को काली उड़द या तिल का दान करना शुभ रहेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button