श्रमिकों को उचित सम्मान : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मई दिवस के अवसर पर श्रमिकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रजा सरकार के शासन में श्रमिकों को उचित सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने जारी संदेश में कहा कि श्रमिक ही सरकार के विकास में वास्तविक भागीदार हैं। राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही नई औद्योगिक नीति से श्रमिकों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कल्याण और उनके हितों को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

मई दिवस की प्रेरणा से राज्य सरकार अनेक कल्याणकारी और विकासात्मक कार्यक्रमों को लागू कर रही है। राज्य में प्रजा सरकार के सत्ता में आते ही असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे गिग वर्कर्स के लिए 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा लागू किया गया। तेलंगाना गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स कल्याण बिल भी लाया गया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि श्रमिकों के कल्याण को लक्ष्य बनाकर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। वर्षों से सरकारी विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्तियों को पूरा किया गया है।

यह भी पढ़ें… ‘मिलाप’ ही मार्ग : सेवावीर डॉ. गायत्री पालाट को युद्धवीर पुरस्कार प्रदत्त

राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश में अग्रणी स्थान रखने वाले सिंगरेणी श्रमिकों को दशहरा और दीपावली से पहले ही बोनस दिया गया। सिंगरेणी के इतिहास में पहली बार ठेका श्रमिकों को 5 हजार रुपये का बोनस दिया गया। इसके साथ ही बैंकों के सहयोग से श्रमिकों को 1 करोड़ रुपये की बीमा सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों में काम करने वाले तेलंगाना के श्रमिकों के कल्याण के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। तेलंगाना के श्रमिक की किसी भी कारण से खाड़ी देशों में मृत्यु होने पर उनके परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button