यूएन का बड़ा फैसला! दक्षिण सूडान में घटेगी शांति सैनिकों की तैनाती

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने संघर्षग्रस्त दक्षिण सूडान में शांति सैनिकों की अधिकतम संख्या को 17,000 से घटाकर 12,000 सैनिक करने के लिए बृहस्पतिवार को मतदान किया। दुनिया के सबसे नए राष्ट्र में गृहयुद्ध की पुनरावृत्ति को रोकना इन सैनिकों की जिम्मेदारी है।

अमेरिका द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव का 13 देशों ने समर्थन किया जबकि रूस और चीन ने मतदान में भाग नहीं लिया। इस प्रस्ताव में बल के कार्यकाल को 30 अप्रैल 2027 तक बढ़ाने का प्रावधान है।

तेल समृद्ध दक्षिण सूडान को 2011 में लंबे संघर्ष के बाद सूडान से स्वतंत्रता मिलने के बाद इसके विकास की काफी उम्मीदें थीं। लेकिन दिसंबर 2013 में देश गृहयुद्ध में फंस गया, जो काफी हद तक जातीय विभाजन पर आधारित था।इस युद्ध में चार लाख से अधिक लोग मारे गए। यह युद्ध 2018 में एक शांति समझौते के साथ समाप्त हुआ।(एपी )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button