सेवानिवृत्ति पर फ्यूचर सिटी आयुक्त ने साझा किये अनुभव

हैदराबाद, फ्यूचर सिटी पुलिस आयुक्त जी. सुधीर बाबू और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सत्यनारायण को सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दी गई।

इस अवसर पर तुक्कुगुड़ा स्थित फैब सिटी भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सुधीर बाबू ने अपने सेवा काल के दौरान अधिकारियों और स्टाफ के साथ बिताए गए समय और किए गए कार्यों को याद करते हुए अपने अनुभव सुनाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति का दिन हर कर्मचारी के कार्यकाल में आता है और सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान करना सबकी जिम्मेदारी है।

आयुक्त ने कहा कि यह सोचना जरूरी है कि हमने अपनी सेवाओं से लोगों का कितना भला किया और लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ा है। उन्होंने अपने 31 साल के पुलिस सेवा कार्य के दौरान विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने काफी अनुभव प्राप्त किया है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि पुलिस विभाग में कार्य करना हिम्मत का काम है।

यह भी पढ़ें… वीएच और शिवधर रेड्डी सरकारी सलाहकार नियुक्त

34 साल की सेवा, सत्यनारायण की सराहना

आयुक्त ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सत्यनारायण ने लगभग 34 साल सेवा की है और आज भी उन्हें लोग याद करते हैं। जब हम जिम्मेदारी, ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते हैं, तो लोगों के दिलों में अपने लिए स्वत जगह बन जाती है। हर स्तर पर उतार-चढ़ाव आते हैं, चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, तब जाकर ही हम अपने कार्यों को निखार सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस विभाग में काम करने का काफी अच्छा अवसर मिला है।

विशेषकर चार पुलिस आयुक्तालयों में उन्होंने अपनी सेवाएँ दी है। उन्होंने कहा कि आयुक्तालय क्राइम कंट्रोल, साइबर क्राइम कंट्रोल, ट्रैफिक मैनेजमेंट और महिला सुरक्षा की दिशा में अग्रणी रहा है। आयुक्तालय को सफलता दिलाने में जमीनी स्तर के पुलिसकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण और अहम होती है, क्योंकि यही पुलिसकर्मी आम जनता तक पुलिस सेवा को पहुँचाते हैं और पुलिस की छवि को निखारते हैं।

इस कार्यक्रम में फ्यूचर सिटी की संयुक्त पुलिस आयुक्त चंदना दीप्ति, माहेश्वरम पुलिस उपायुक्त के. नारायण रेड्डी, चेवल्ला पुलिस उपायुक्त योगेश गौतम, शादनगर पुलिस उपायुक्त शिरीषा, यातायात पुलिस उपायुक्त शिवम उपाध्याय, इब्राहिमपट्टनम एसीपी केवीपी राजू, एसीपी हुसैन नायुडू, अरुण कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button