बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना ही सरकार का लक्ष्य : भट्टी विक्रमार्का

हैदराबाद, उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि राज्य में बढ़ रही गर्मी की तीव्रता के मद्देनजर बढ़ी माँग को संभालते हुए लोगों को बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना ही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थिति पर लगातार नजर रखें और सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति जारी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएँ। उन्होंने क्षेत्र स्तर के कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहने के लिए कहा।

देशभर में बढ़ती बिजली माँग के मद्देनजर उन्होंने प्रजा भवन में ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बिजली की आपूर्ति पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य में तेज गर्मी के साथ घरों और कार्यालयों में एसी और कूलरों के उपयोग में भारी वृद्धि हुई है। इसके साथ कृषि आवश्यकताओं के कारण भी ग्रिड पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को राज्य की जरूरतों के अनुसार पावर एक्सचेंजों के माध्यम से अतिरिक्त बिजली खरीदने के निर्देश दिया।

भट्टी विक्रमार्का ने अस्पतालों, पेयजल आपूर्ति योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं में बिजली बाधित न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी रखने को कहा। उन्होंने राज्य में उपलब्ध बिजली उत्पादन केंद्रों का पूर्ण रूप से उपयोग करने और जल विद्युत उत्पादन को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी बिजली संस्थाओं को समन्वय के साथ काम करना होगा और अग्रिम योजनाएँ तैयार करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें… सेवानिवृत्ति पर फ्यूचर सिटी आयुक्त ने साझा किये अनुभव

अधिकारियों ने बताया कि राज्य की बिजली व्यवस्था स्थिर है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पर्याप्त तैयारियाँ की गई हैं। बैठक में ऊर्जा विशेष मुख्य सचिव नवीन मित्तल, ट्रांस्को सीएमडी कृष्ण भास्कर, जेनको सीएमडी हरीश, एसपीडीसीएल सीएमडी जितेश वी. पाटिल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button