जेसीआई हैदराबाद : बच्चों के लिए तीन दिवसीय कला शाला
हैदराबाद, जेसीआई हैदराबाद डेक्कन द्वारा बच्चों के लिए रचनात्मकता, आत्मविश्वास और समग्र विकास को बढ़ावा देने हेतु तीन दिवसीय कला शाला का आयोजन आबिड्स स्थित केमिस्ट भवन में किया गया।
कार्यशाला में बच्चों के लिए आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें 5-9 वर्ष के बच्चों के लिए योग एवं ध्यान, ब्रेन जिम, आर्ट एवं क्राफ्ट, लाइफ स्किल्स, फिटनेस एवं डांस, टीम बिल्डिंग गेम्स, मड पॉट पेंटिंग, लिप्पन आर्ट, सेल्फ डिफेंस, पब्लिक स्पीकिंग एवं माइंड मैजिक जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी प्रकार 10-14 वर्ष के बच्चों ने योग एवं ध्यान, माइंड मैजिक, ब्रेन जिम, सेल्फ डिफेंस फिटनेस, डिबेट एवं इम्प्रोम्प्टू स्पीकिंग, पब्लिक स्पीकिंग, मनी स्मार्टनेस, लाइफ स्किल्स, एटीकेट एवं ग्रूमिंग, साइंस एक्सपेरिमेंट्स, नेल आर्ट/मंडला आर्ट, गली गेम्स एवं फ्री फ्लो डांस जैसी गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षणों में भजन जैमिंग, कंप्लीशन सर्टिफिकेट एवं बैक टू मेमोरी लेन गेम्स शामिल रहे, जिसने बच्चों के साथ अभिभावकों को भी आनंदित किया। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पीआर एवं मार्केटिंग जोन निदेशक विरिजा विदापु, विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन लेडी को-ऑर्डिनेटर अपर्णा रेड्डी एवं जोन कोऑर्डिनेटर (फंड रेजिंग) रितेश भट्टड़ उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… विश्व नृत्य दिवस पर कलाकारों को नाट्य शिरोमणि अवॉर्ड
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष सीए कुशल गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। सचिव डॉ. राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तरुण मोर, फर्स्ट लेडी सीए सोनल गुप्ता एवं प्रॉजेक्ट सलाहकार राखी भट्टड़ का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। प्रॉजेक्ट को-ऑर्डिनेटर्स प्रणिता बोग्गारापु, नीलिमा चांडक, मीनाक्षी मोर, संध्या झँवर, निरुक्ता अग्रवाल, स्निग्धा अग्रवाल, सोनिया डालमिया, किरण अग्रवाल, आरती बजाज, नीता मेहता, नैना केड़िया, विदुला टाक, विनिशा केड़िया एवं श्वेता जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



