हैदराबाद : ऑक्सीजन टैंकरों में विस्फोट के चलते 5 घायल

हैदराबाद, पुराने शहर के पहाड़ी शरीफ थाना परिधि में बाबा कांटा जलपल्ली स्थित लाइफ केयर मेडिकल एण्ड इंडस्ट्रियल एयर प्रॉडक्ट्स के परिसर में ऑक्सीजन के दो टैंकरों में विस्फोट हो गया। यह विस्फोट सुबह 11 बजे उस समय हुआ, जब ऑक्सीजन फिल्लिंग यूनिट के कर्मचारी रूटीन ऑपरेशन के तहत टैंकरों से ऑक्सीजन सिलेंडर रिफील कर रहे थे।

विस्फोट की चपेट में आने से गोलकोंडा निवासी गैस फिल्लर मो. अब्दुल करीम (40), गोलकोंडा निवासी मो. अब्दुल गौस (64), करमनघाट निवासी इंटीरियर डिजाइनर शेख मोहम्मद रजीउद्दीन मोहम्मद (40) के अलावा बगल की दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारी गणेश और जयराम घायल हो गए, जबकि वेल्डर साजिद को सिर पर मामूली चोट लगी। पहाड़ी शरीफ पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि ब्लास्ट के चलते कंपनी की यूनिट की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें… पोस्टमॉर्टम की तैयारी : बिजली परियोजनाओं की सीबीआई जाँच की सिफारिश

विस्फोट में गैस ऊपर की ओर फैलकर छत से टकराई

विस्फोट के बाद गैस का असर सीधे छत पर पड़ा। म़ौके पर पहुँचे क्लूस टीम के अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के दौरान गैस वी शेप में ऊपर की ओर चली गई और आस-पास की दीवारें कॉक्रीट की होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने क्लूस टीम के जरिए घटनास्थल की बारीकी से छानबीन करवाई। विस्फोट के कारण बगल में स्थित कारखाने में मरम्मत के लिए आई एक डीसीएम वैन, एक कार समेत 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और धमाके के चलते विश्वकर्मा फर्नीचर शॉप की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके अलावा इस यूनिट के पीछे एक भवन की खिड़कियों के काँच भी टूट गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यूनिट के मालिक मो. अब्दुल करीम के अलावा घायल मो. अब्दुल गौस और शेख मोहम्मद रजिउद्दीन मोहम्मद के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि संचालकों के पास लाइफ केयर मेडिकल एण्ड इंडस्ट्रियल एयर प्रोडक्ट्स के संचालन के संबंध में आवश्यक अनुमतियाँ और दस्तावेज हैं या नहीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button