बंगाल में बीजेपी की जीत से कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एनडीए गठबंधन की सरकार हो जाएगी, इनमें 20 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पुडुचेरी शामिल हैं इनके अलावा, आठ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विपक्षी दलों की सरकार होगीI
पांच में वह अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन के तहत सत्ता में
साल 2025 के अंत तक एनडीए गठबंधन 21 विधानसभाओं में बहुमत में था 4 मई को घोषित हुए नतीजों के मुताबिक, एनडीए ने असम और पुडुचेरी में अपनी सरकार बचा ली है और पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से बेदखल कर दिया है। खबर के मुताबिक, बीजेपी अब 17 राज्यों में अकेले अपने दम पर सत्ता में हैI वहीं, पांच में वह अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन के तहत सत्ता में हैI
कांग्रेस अब चार राज्यों में सीधे तौर पर सत्ता में है ये राज्य कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश हैं। इनके अलावा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन के साथ सत्ता में है। इसके अलावा, पंजाब में आम आदमी पार्टी और मिजोरम में जोरम पीपल्स मूवमेंट की सरकार है I वहीं, तमिलनाडु में अभिनेता विजय की टीवीके सरकार बनाने की राह पर हैI(पीटीआई)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



