भाजपा के खाते में एक सीट और जुड़ी, संख्या 207 हुई

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त करने के एक दिन बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीटों की संख्या बढ़कर 207 हो गई।

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की सीटों की यह संख्या राजारहाट-न्यू टाउन सीट पर वोटों की दोबारा गिनती होने के बाद पार्टी को मिली जीत के कारण हुई, जिसने पहले से ही ऐतिहासिक माने जा रहे इस चुनावी फैसले में नाटकीयता का एक और पहलू जोड़ दिया। यह अतिरिक्त सीट तब मिली जब भाजपा उम्मीदवार पीयूष कनोडिया ने वोटों की दोबारा गिनती होने के बाद, तृणमूल कांग्रेस के दो बार के विधायक तापस चटर्जी को महज 309 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।

भाजपा उम्मीदवार को जल्द ही औपचारिक रूप से विजयी घोषित कर दिया जाएगा

इस जीत ने पार्टी की कुल सीटों की संख्या को 206 से बढ़ाकर 207 कर दिया। वोटों की गिनती के 18 दौर पूरे होने के बाद, कनोडिया को 1,06,564 वोट मिले, जबकि चटर्जी को 1,06,255 वोट मिले। चुनाव आयोग के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि भाजपा उम्मीदवार को जल्द ही औपचारिक रूप से विजयी घोषित कर दिया जाएगा।

यह नतीजा सोमवार को आए निर्णायक जनादेश के बाद आया है, जिसमें भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत का आँकड़ा पार करते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया और राज्य में पहली बार सत्ता हासिल की।(भाषा)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घाना के राष्ट्रपति डॉ. जॉन ड्रामानी महामा से भेंट की

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button