फसल परिवर्तन पर विधानसभा में करेंगे विशेष चर्चा : रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने फसल परिवर्तन पर जोर देते हुए बताया कि विधानसभा में इस मुद्दे पर विशेष चर्चा की जाएगी।
किसान आयोग के अध्यक्ष कोदंड रेड्डी और आयोग के सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री से जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर फसल परिवर्तन पर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फसल परिवर्तन पर व्यापक चर्चा करना चाहती है।
यह भी पढ़ें… उत्तम कुमार रेड्डी ने दिए धान खरीदी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने बताया कि फसल परिवर्तन के माध्यम से विभिन्न प्रकार की फसलों की खेती करने से किसानों को आर्थिक रूप से लाभ होगा। उन्होंने किसान आयोग से फसल परिवर्तन पर और अध्ययन कर निर्माणात्मक सुझावों के साथ आगे आने का आग्रह किया। अवसर पर मंत्री वाकिटी श्रीहरि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



