पुलिस ने की जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

जम्मू, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर व्यापक निरीक्षण कर मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की और सीमा सुरक्षा ग्रिड की प्रभावशीलता का आकलन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को दौरे के दौरान, उपमहानिरीक्षक श्रीधर पाटिल ने मल्ला भरोरे, जोगवान और पल्लनवाला में सीमा पुलिस चौकियों सहित सुदूर सीमा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में परिचालन तैयारियों, सीमा नियंत्रण उपायों और समग्र सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान पाटिल के साथ जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढे़: सीएमसी आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा

अधिकारियों ने बताया कि डीआईजी ने तैनात कर्मियों से बातचीत की और घुसपैठ के प्रयासों का मुकाबला करने तथा क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए निरंतर सतर्कता, मजबूत समन्वय एवं प्रभावी सीमा सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में जनविश्वास को मजबूत करने और स्थानीय लोगों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button