सीएमसी आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा
हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त सृजना ने कुतुबुल्लापुर ज़ोन के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इलाके की समस्याओं को दूर करने और जारी कामों में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाएँ।
सीएमसी आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि जनता की शिकायतों को अब और लटकाया नहीं जाएगा। हर काम के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने आदेश दिया कि शहर में सड़कों की मरम्मत, नालों की सफाई और फुटपाथ बनाने जैसे जरूरी काम आगामी 2 जून तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। पार्कों को लेकर भी नई योजना बनाई गई है, जिसके तहत अब पार्कों के आधे हिस्से में खेलकूद की सुविधाएं होंगी और बाकी हिस्से में हरियाली और पैदल चलने का रास्ता होगा।
यह भी पढ़ें… निवेश से संबंधित भूमि अधिग्रहण तेज़ करने के निर्देश दिए रेवंत ने
इसके अलावा उन्होंने बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए, जिसके लिए ड्रोन और मशीनों से नियमित छिड़काव किया जाएगा। साथ ही टैक्स वसूली के लक्ष्य को इसी महीने की 30 तारीख तक पूरा करने को कहा। कमिश्नर ने यह भी साफ कर दिया कि अब सारा सरकारी काम ऑनलाइन यानी ई-ऑफिस के जरिए ही होगा, ताकि काम में पारदर्शिता बनी रहे और देरी न हो।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





