माइनॉरिटी डिक्लेरेशन पर अमल करे सरकार : केटीआर
हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार पर अल्पसंख्यकों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो माइनॉरिटी डिक्लेरेशन जारी किया था उस पर तुरंत अमल करें, वरना बीआरएस व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी।
भारास मुख्यालय तेलंगाना भवन मे रमजान पर्व के अंतर्गत आयोजित इफ्तार पार्टी के बाद संबोधित करते हुए केटीआर ने कहा कि देश में तेलंगाना की पहली कांग्रेस सरकार है जिसके सत्ता में आने के 15 महीनों तक भी मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है।
यह भी पढ़ें… परसेंटेज पर अधिक ध्यान दे रहे रेवंत : केटीआर
उन्होंने कहा कि देश में जहां कहीं भी कांग्रेस सत्ता में हो तो अल्पसंख्यक मुसलमानों को अवश्य प्रतिनिधित्व दिया जाता है लेकिन तेलंगाना में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की पहली कांग्रेस सरकार है जिसमें मुसलमान अल्पसंख्यकों को अब तक प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। यह रेवंत सरकार की कांग्रेस में पैदा की गई नई संस्कृति है।
उन्होंने कहा कि माइनॉरिटी कार्पोरेशन को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के वादे करने वाली कांग्रेस सरकार ने वादे भुला दिये। शादी मुबारक योजना के अंतर्गत 1 तोला सोना देने का वादा अल्पसंख्यकों के साथ किया गया था लेकिन अब तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वादे निभाने के लिए कांग्रेस पर बीआरएस अवश्य ही दबाव बनाएगी और जल्द ही केसीआर की अनुमति लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



