एशियाई एक्वाटिक्स चैम्पियनशिप का शुभंकर ‘जलवीर’ लॉन्च
नई दिल्ली, खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद में 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक होने वाली 11वीं एशियाई एक्वाटिक्स चैम्पियनशिप का शुभंकर ‘जलवीर’ और लोगो जारी किया ।
यह टूर्नामेंट 2026 एशियाई खेलों के लिये क्वालीफायर भी है। मांडविया के साथ भारतीय तैराकी महासंघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे। चैम्पियनशिप नवनिर्मित वीर सावरकर खेल परिसर में होगी जिसमें 30 से अधिक देशों के एक हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।
यह भी पढ़े : खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का शुभंकर जारी
इस अवसर पर मांडविया ने कहा कि यह चैम्पियनशिप भारतीय एक्वाटिक्स (तरण ताल खेलों) के लिये ऐतिहासिक मील का पत्थर है। इससे हमारे खिलाड़ियों को एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





