श्रीधर बाबू बने बैट के अध्यक्ष, गोपीचंद महासचिव चुने गए

हैदराबाद, बैडमिंटन असोसिएशन ऑफ तेलंगाना (बैट) की वार्षिक आम सभा एवं चुनावों में तेलंगाना के आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू निर्विरोध अध्यक्ष व पुल्लेला गोपीचंद महासचिव चुने गए।
यहाँ गच्ची बावली स्थित कोटैक पुल्लेला गोपीचंद अकादमी में संपन्न बैट की साधारण सभा में पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। यह पदाधिकारी 2026 से 2030 तक कार्यभार संभालेंगे।
यह भी पढ़ें… खेलों को बढ़ावा देने दंतेवाड़ा पहुंचे तेंदुलकर
पदाधिकारी इस प्रकार हैं –
आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू (अध्यक्ष), वाई. उपेन्द्रा, वी. चामुंडेश्वर नाथ, वी. वेंकट राव, पी. रमेश रेड्डी, श्रीनिवास उप्पला (उपाध्यक्ष), पुल्लेला गोपीचंद (महासचिव), पी. मनोज कुमार, एम. जितेन्दर रेड्डी, यूवीएन बाबू (संयुक्त सचिव), के. वम्शीधर (कोषाध्यक्ष), लक्ष्मण कोसाराजू (एडवाइजर), पी. राममोहन राव, टी. रंगाराव, के. श्रीनिवास राव, पी. सुधाकर, के. नागवेणी (सदस्य)। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





