केसीआर की पार्टी का खेल खत्म : गुव्वाला बालराज
हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता व पूर्व विधायक गुव्वाला बालराज ने जोर देते हुए कहा कि कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना निर्माण में भारी भ्रष्टाचार करने तथा लैंड कन्वर्शन करके अपने नजदीकियों को लाभ पहुंचाने वाली बीआरएस पर अब जनता विश्वास नहीं करेगी। केसीआर की पार्टी का खेल खतम हो चुका है।
भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुव्वाला बालराज ने भारास कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव पर अच्छमपेट की जनगर्जना सभा में दलितों का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में केसीआर जिसे तिलक लगाकर भेजेंगे, वही प्रत्याशी होगा। उसे जिताने का आह्वान करने वाले केटीआर ने अपने दलित विरोधी होने का परिचय दिया है।
यह भी पढ़ें… केटीआर का आरोप : मूसी की बाढ़ में मुख्यमंत्री का हाथ!
गुव्वाला बालराज ने कहा कि भाजपा हाईकमान के साथ चर्चा करके जल्द ही केटीआर के निर्वाचन क्षेत्र सिरसिल्ला में सिंहगर्जना जनसभा का आयोजन करेंगे। उसमें केटीआर के भ्रष्टाचार व लूट का भांडा भी फोडेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में बीआरएस की राजनीतिक कब्र बनाने का एकमात्र लक्ष्य है जिसके लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव की अनुमति से जिलों का दौरा करके बीआरएस की पोल खोलेंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





