कुख्यात राउडी शीटर अयूब खान पर धोखाधड़ी व धमकी का मामला दर्ज

हैदराबाद, शाहअलीबंड़ा पुलिस स्टेशन के कुख्यात राउडी शीटर अयूब खान तथा उसके सहयोगी मोहम्मद फारूक के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी के आरोपों में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।

चारमीनार जोन के पुलिस उपायुक्त किरन खरे ने बताया कि शिकायतकर्ता ने वर्ष 2024 में व्यावसायिक साझेदारी का झांसा देकर आरोपियों पर 4,70,000 हजार रुपये की राशि निवेश की आड़ में हड़पने का आरोप लगाया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कारोबार में लाभ होने के बाद आरोपियों ने सारा पैसा हड़प लिया और बाद में कर्ज चुकाने के बहाने शिकायतकर्ता से लगभग 6 तोला सोने के आभूषण भी ले लिए। उन आभूषणों को गिरवी रख दिया गया, लेकिन न तो उन्हें छुड़ाकर लौटाया गया और न ही शिकायतकर्ता को उसकी रकम वापस की गई। बताया गया कि जनवरी 2025 में जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे और सोने के आभूषणों की मांग की, तो राउडी शीटर अयूब खान ने हस्तक्षेप करते हुए उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने तक की धमकी दी गई, जिसके चलते भयवश शिकायतकर्ता उस समय आगे नहीं आ सका। अब हिम्मत जुटाकर उसने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।बताया गया कि अयूब खान कुख्यात राउडी शीटर है, जिसके खिलाफ पहले से 79 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

डीसीपी किरण खरे ने स्पष्ट किया कि चारमीनार जोन में राउडीगिरी, धमकी, उगाही और अपराधों के प्रति  जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। किसी भी राउडी शीटर द्वारा डर या प्रभाव का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से अयूब खान के ठिकाने या गतिविधियों से संबंधित विश्वसनीय जानकारी शाहअलीबंदा पुलिस स्टेशन से साझा करने की अपील करते हुए जानकारी को गुप्त रखने का भी आश्वासन दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button