डेली हिन्दी मिलाप की 75वीं वर्षगांठ पर भव्य रसमय संकीर्तन
हैदराबाद, डेली हिन्दी मिलाप की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित रसमय संकीर्तन में ख्याति प्राप्त भजन गायिका निकुंज कामरा की मधुर वाणी का जादू सिर चढ़कर बोला। एक के बाद एक प्रस्तुत श्री राधा कृष्ण के भजनों से भक्त झूमने और नाचने लगे। खचाखच भरे सभागार में भक्त भजनों के रस से सराबोर हो गये। तीन घंटे तक चले भजन का पूर्ण रूप से सभी ने आनंद लिया। किंग कोठी स्थित भारतीय विद्या भवन में डेली हिन्दी मिलाप के 75 वें वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से उद्घाटनकर्ता अमृत कुमार जैन ने किया।







































कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका स्नेहलता राय बंसल, समारोह अध्यक्ष विमल केड़िया सहित अन्य अतिथियों ने सहयोग प्रदान किया। अतिथि अमृत कुमार जैन, मुख्य अतिथि स्नेहलता राय बंसल, समारोह अध्यक्ष विमल केड़िया, विशेष अतिथि महेश नरेठा, राजकुमार अग्रवाल, भरत चांडा, नरसिंग तोष्णीवाल, रूपेश सोनी, कमल बंसल, गोपाल बल्दवा, गीतिका मुदाली, ममता हेडा को मंच पर आमंत्रित कर प्रधान संयोजक तरुण कुमार झंवर, स्वागत समिति के ए.के. वाजपेयी, विपिन अग्रवाल, भुवनेश्वर अग्रवाल, आशीष सोनी, सम्पत तोष्णीवाल, श्यामसुन्दर बियानी, सुभाष मोदी, श्यामसुन्दर लड्डा, जगदीश झंवर, पवन कुमार पल्लोड, कैलाश अग्रवाल, पद्मा झँवर, सुनीता माहेश्वरी, संतोषी सोनी, अनीता अग्रवाल, नंदिता शर्मा, दुर्गा ओझा, मीना खटोड़, रेखा बियानी, सरला मणियार, रमा काबरा, संजना बंसल, जमुना धूत, कार्यक्रम संचालिका प्रमिला व्यास ने शॉल, माला व स्मृति चिह्न से स्वागत किया।
भजन गायिका निकुंज कामरा का सम्मान डेली हिन्दी मिलाप की संपादिका विपमा वीर, प्रधान संयोजक तरुण कुमार झँवर सहित अन्यों ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रमिला व्यास ने कहा कि डेली हिन्दी मिलाप 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसकी शुरुआत ठाकुरजी के नाम रसमय कीर्तन से हुई। बिहारीजी की जिन पर कृपा होती है, वही कार्यक्रम में आते हैं।
हर्षोल्लास के साथ अतिथियों का किया गया स्वागत
प्रमिला व्यास ने कार्यक्रम के प्रायोजक शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स, थीम एम्बिएंस ग्रुप, स्विस कैसल, सब 5 कार्स, डियामा लैब ग्रोन डायमंड ज्वलेरी, नीड्स सिक्योरिटी सोल्युशन्स दी प्लैटिनम होटल, ए.पी. महाजन को ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड, सेवन हिल्स को ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सभी का स्वागत डेली हिन्दी मिलाप के विज्ञापन विभाग के प्रबंधक प्रकाश जैन ने करते हुए कहा कि डेली हिन्दी मिलाप की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रसमय संकीर्तन का आयोजन आध्यात्मिक सुख और मन की शांति के लिए किया गया। सभी का हिन्दी मिलाप परिवार हर्षोल्लास के साथ स्वागत करता है। डेली हिन्दी मिलाप की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कई प्रस्ताव, योजनाएँ एवं कार्यक्रम पाठकों की रुचि एवं आवश्यकता के अनुसार प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
इसमें लोगो बनाओ प्रतियोगिता के अंतर्गत हर माह विजेता को रजत सिक्का और प्रशस्ति-पत्र दिया जा रहा है। साथ ही चयनित लोगो को मिलाप के प्रथम पृष्ठ के टायटल के ऊपर प्रकाशित किया जा रहा है। इसके अलावा दिसंबर व जनवरी माह में मिलाप रिश्ते के नाम से नई पहल की गई, जिसमें प्रत्येक बुधवार पाठकों के विवाह संबंधित विज्ञापन का प्रकाशन निशुल्क किया गया। इसे पाठकों को लाभ मिला और नये रिश्ते बनाने में अहम भूमिका जुड़ी।
साथ ही उन वरिष्ठ पाठकों, जिन्होंने अपने 75 वर्ष पूर्ण किये हैं, उनके बधाई विज्ञापन परिवार के सदस्यों के साथ निशुल्क प्रकाशित किये जा रहे हैं। सभी को भक्ति भाव के रस में लीन करने के लिए हमारे बीच उपस्थित निकुंज कामरा का हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि मिलाप के कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने व नई ऊँचाई देने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का मिलाप परिवार स्वागत करता है।
यह भी पढ़ें… प्रगति महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न
संकीर्तन कार्यक्रम स्व. विनय वीरजी को समर्पित
प्रधान संयोजक तरुण कुमार झँवर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों से हैदराबाद में संकीर्तन करते आये हैं। डेली हिन्दी मिलाप की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव की बेला में पधारे अतिथियों व भक्तों का विशेष तौर पर आभार प्रकट करते हैं। विशेषकर जो विराजमान हैं, उन सभी का आभार। विशेष रूप से एक बात बतानी है कि सोमवार, 27 अप्रैल को स्व. विनय वीरजी की द्वितीय पुण्यतिथि है। यह कार्यक्रम उनको सादर समर्पित है। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ है। प्रायोजकों का विशेष तौर पर आभार प्रकट करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायिका निकुंज कामरा ने भजन की शुरुआत श्री राधे गोविंद मन भजले हरि का प्यारा नाम है से की। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने देर तक भजनों का आनंद नाचते गाते लिया। साथ ही फूलों की होली उत्साह के साथ खेली गई। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने लड्डू गोपाल की आकर्षक झाँकियों के साथ कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया।
कार्यक्रम में प्रधान संयोजक तरुण कुमार झँवर, स्वागत समिति के ए.के. वाजपेयी, विपिन अग्रवाल, भुवनेश्वर अग्रवाल, आशीष सोनी, सम्पत तोष्णीवाल, श्यामसुन्दर बियानी, सुभाष मोदी, श्यामसुन्दर लड्डा, जगदीश झँवर, पवन कुमार पल्लोड, कैलाश अग्रवाल, पद्मा झँवर, सुनीता माहेश्वरी, संतोषी सोनी, अनीता अग्रवाल, नंदिता शर्मा, दुर्गा ओझा, मीना खटोड़, रेखा बियानी, सरला मणियार, रमा काबरा, संजना बंसल, जमुना धूत सहित अन्य ने सहयोग दिया। भजन गायिका का स्वागत विभिन्न संस्थाओं द्वारा उत्साह के साथ किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





