बालापुर स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Ad

हैदराबाद, बालापुर पुलिस थानांतर्गत स्थित एक स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चंद्रायनगुट्टा फायर स्टेशन के अधिकारी के. भिक्षापति ने बताया कि आज दोपहर बालापुर की रॉयल कॉलोनी स्थित स्क्रैप गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गईं।

Ad

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : आर्थिक तंगी के कारण दो लोगों ने की खुदकुशी

भिक्षापति ने बताया कि मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया गया। कुल चार फायर टेंडरों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button