हैदराबाद यातायात पुलिस ने 440 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा
हैदराबाद, हैदराबाद की यातायात पुलिस ने गत 17 और 18 अप्रैल को नगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान कुल 440 चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा।
नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत कुल 440 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया, जिसमें 376 दोपहिया, 21 तिपहिया, 43 चौपहिया वाहन शामिल हैं। इन मामलों में 91 शराबी वाहन चालकों के शरीर में बीएसी की मात्रा 30 से 50 एमजी के बीच, 200 वाहन चालकों में 51 से 100 एमजी के बीच, 79 मामलों में 101 से 150 एमजी के बीच, 31 मामलों में 151 से 200 एमजी के बीच, 18 मामलों में 201 से 250 एमजी के बीच, 12 मामलों में 251 से 300 एमजी के बीच तथा 9 मामलों में बीएसी का स्तर 300 एमजी से अधिक दर्ज किया गया।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। यह विशेष अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
मल्काजगिरी में 174 शराबी वाहन चालक पकड़े गए
मल्काजगिरी की यातायात पुलिस ने गत 12 से 18 अप्रैल के बीच शराबी वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 174 चालकों को नशे की हालत में पकड़ा।
यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि अलवाल की यातायात पुलिस में 19, तिरुमलगिरी की यातायात पुलिस ने 21, बेगमपेट की की यातायात पुलिस ने 17, गोपालपुरम की यातायात पुलिस ने 13, मल्काजगिरी की यातायात पुलिस ने 31, जवाहरनगर की यातायात पुलिस ने 10, उप्पल की यातायात पुलिस ने 1, कुशाईगुड़ा की यातायात पुलिस ने 30, एल.बी. नगर की यातायात पुलिस ने 32 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। इसके अलावा पिछले सप्ताह के दौरान सेलफोन ड्राइविंग के 1,368 मामले, ट्रिपल राइडिंग के 1,851 मामले, ओवर स्पीड के 1,800 मामले, सिग्नल जम्प के 2,261 मामले, गलत दिशा में वाहन चलाने के 10,260 मामले, अवैध रूप से वाहन ठहराने के 14,702 मामले दर्ज किए गए। चालान किए गए।
यह भी पढ़ें… ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0 के तहत 52 साइबर ठग अंदर
साइबराबाद में 315 वाहन चालकों पर मामले दर्ज
साइबराबाद की यातायात पुलिस ने सप्ताहांत शराबी वाहन चालकों की तलाशी के दौरान कुल 315 वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। यातायात पुलिस ने बताया कि 315 मामलों में 268 दोपहिया, 15 तिपहिया, 28 चौपहिया व 4 भारी वाहन शामिल हैं। इनमें से 277 वाहन चालकों के शरीर में शराब की मात्रा 36 से 100 एमएल के बीच, 27 वाहन चालकों के शरीर में 100 से 300 एमजी के बीच, 11 वाहन चालकों में 300 से 500 एमजी के बीच दर्ज की गई। बताया गया कि सोमवार को आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






