श्री श्याम मंदिर सेवा समिति की द्वितीय श्री श्याम रथयात्रा हेतु बैठक संपन्न

हैदराबाद, श्री श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा आगामी 8 फरवरी को निकाली जाने वाली द्वितीय श्री श्याम रथयात्रा हेतु विभिन्न श्याम मंडल एवं श्याम मित्रों की विशेष बैठक आज काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर में संपन्न हुई। अवसर पर आगामी कार्यक्रमो को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति की अगली बैठक 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से मंदिर परिसर में होगी। श्री श्याम मंदिर सेवा समिति की विभिन्न श्याम मंडलों के साथ सभा से पूर्व श्री श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की गई।

तत्पश्चात समिति के मंत्री इंद्रकरण अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा 8 फरवरी को द्वितीय फाल्गुन रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी मंडलों के सहयोग की आवश्यकता है। चारमीनार महादेव मंदिर से सुबह 6.30 बजे रथयात्रा आरंभहोकर गुलजार हाउस, घाँसी बाजार, सिटी क़ॉलेज, भूलक्ष्मी माता मंदिर, बेगम बाजार, सिद्दिअम्बर बाजार, शंकरशेर होटल, गौलीगुड़ा श्री राम मंदिर होते हुए चादरघाट साईं बाबा मंदिर, निंबोली अड्डा से काचीगुड़ा श्याम मंदिर पहुँचेगी।

1100 निशान, 250 स्वयंसेवक और लक्की ड्रॉ पुरस्कार

रथयात्रा के मंदिर पहुँचने पर 1100 निशान का लक्ष्य है। यदि ज्यादा भी होंगे, तो उसकी व्यवस्था की जाएगी। सभी प्रकार के निशान की पूजा कर निशान यात्रा आरंभ होगी। यात्रा के लिए 250 स्वयंसेवियों की आवश्यकता होगी। सभी मंडलों से अनुरोध है कि सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समिति की आगामी बैठक 18 जनवरी को श्याम मंदिर में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। रथयात्रा में भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर में यात्रा पहुँचने पर भोजन की व्यवस्था की जाएगी। अपने नाम आगामी बैठक तक दिए जा सकते हैं, ताकि जानकारी के लिए संपर्क किया जा सके।

इंद्रकरण अग्रवाल ने कहा कि समिति द्वारा निकाली जाने वाली द्वितीय रथयात्रा में भजन गायक कन्हैया मित्तल आरंभ से अंत तक भजन प्रस्तुत करेंगे। श्याम प्रेमी राजेश गोयल द्वारा इसकी व्यवस्था की गई है। निशान यात्रा लेकर चलने वाले भक्तों को लक्की ड्रॉ द्वारा दो इनाम दिए जाएँगे। इसमें पहला एक्टिवा स्कूटर तथा दूसरा 60 इंच का एलईडी टीवी है। शाम के समय मंदिर परिसर में पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। पुरुषोत्तमदास गोयल ने बताया कि पिछले साल समिति द्वारा 23 जनवरी को रथयात्रा निकाली गई थी, जिसमें सभी मंडलों का भरपूर सहयोग रहा।

मंडलों से सहयोग और उत्साह की अपील

पिछले वर्ष की तरह संस्था व मंडल आगे आकर तन-मन से सहयोग करें। अगली मीटिंग तक सभी सहमति एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि रथयात्रा को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से निकाला सके। उन्होंने कहा कि निशान दुपट्टे का सहयोग सुशील अग्रवाल द्वारा दिया जाएगा। बैठक का संचालन करते हुए राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पिछली यात्रा में जो सहयोग था, वह बहुत ही शानदार और यादगार रहा। इस बार भी सभी मंडल उत्साह के साथ भागीदारी निभाएँ।

शीघ्र ही निशान यात्रा की बुक छपकर आ जाएगी। जो मंडल बुकिंग लेना चाहते हैं, वह मंदिर परिसर में मंडल का नाम लिखाकर ले सकते हैं। इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर सदस्यों को सक्रिय करें। इस बार अधिक निशान लेकर 1,100 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ना है। राजेश गोयल, अमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल सहित अन्यों ने सुझाव दिये। सभी का आभार पुरुषोत्तमदास गोयल ने व्यक्त किया।

श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के अनेक सदस्य और भक्त उपस्थित रहे

अवसर पर श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के सह-मंत्री रामदेव अग्रवाल, राजकुमार विग, अमित अग्रवाल, राजेश गोयल, रामदेव मालानी, जयेश दवे, गोपाल अग्रवाल, सुरेन्द्र कुमार, विरेन्द्र कुमार, अशोक सिंघानिया, संजय अग्रवाल, राहुल गुप्ता, जीवनलाल भाटी, संतोष अग्रवाल, प्रह्लादराय टिबड़ेवाल, श्री श्याम सत्संग समिति, मासिक श्याम निशान समिति, खाटू श्याम मित्र मंडल, बांके बिहारी सेवा समिति, जयश्री श्याम मेरे श्याम, हम तो बाबा के भरोसे चलते, श्याम सेवा परिवार, श्याम सेना परिवार, श्याम के प्यारे, जेएसएसएस, श्याम के सेवादार, अर्जी हमारी मर्जी तुम्हारी, सबके प्यार श्याम हमारे, श्याम बिहारी के चहिते, श्याम भरोसे सेवा समिति, श्री श्याम शाखा मंडल, श्री लखदातार परिवार, मोरछड़ी वाले श्याम के दीवाने, लाड़ले श्याम के, तीन बाणधारी सेवा समिति के सदस्य व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button