श्री बांके बिहारी सेवा समिति के 15वें भजनोत्सव में बही भजनों की गंगा

हैदराबाद, श्री बाँके बिहारी सेवा समिति, मलकपेट के तत्वावधान में नव वर्ष के उपलक्ष्य में 15वें श्री श्याम भजनोत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया तथा दरबार को भव्य रूप से सजाकर अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई।

बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर छप्पन भोग एवं बाबा के दर्शन किए। भजनों की शानदार प्रस्तुति ने वातावरण को भक्ति के रंग में रंग दिया। कोलकाता से पधारे विवेक शर्मा, प्रयागराज की प्राची उपाध्याय तथा हैदराबाद के प्रतीक दहिमा एवं पंकज ओझा ने भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने एवं नाचने पर मजबूर कर दिया। देर रात चले भजनोत्सव में सभी ने प्रसाद का लाभ उठाया।

यह भी पढ़ें… सत्य शक्ति महिला टीवी टॉवर की न्यू ईयर पार्टी में मस्ती और उत्साह का रंग

अवसर पर समिति के सदस्य अशोक सिंघानिया, रामकांत गोयल, राजकुमार गुप्ता, मुकेश चौधरी, संजय अग्रवाल, श्यामसुंदर बजाज, प्रवीण सिंघानिया, गोपालदास अग्रवाल, राहुल गुप्ता, सुधाकर, श्रीकांत दीक्षित, बृजेश मोदी, पंकज गुप्ता, सतनारायण तिवारी, रितेश अग्रवाल सपरिवार शामिल हुए। श्याम मंदिर के प्रमुख पुजारी रामशरण महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के रामदेव अग्रवाल, श्याम डालिया एवं समिति द्वारा आमंत्रित अतिथियों का सम्मान किया गया। इनमें अरुण डाकातिया, विजय अग्रवाल, राजेश गोयल, पुरुषोत्तम दास गोयल, गोपाल दास अग्रवाल, रमेश बंग, गोविंद राठी, अमित लड्डा, कैलाश मंत्री, श्याम बाहेती, वेदप्रकाश अग्रवाल, कल्लू भाई, करण गोयल, अशोक सेन, पुरुषोत्तम पारीख शामिल थे ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button