दिल्ली स्थित घर में महिला मृत पाई गई, आत्महत्या का संदेह
नयी दिल्ली, दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार सुबह 24 वर्षीय महिला अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या का मामला है।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना शनिवार तड़के मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम गौतम विहार स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां वह अपने कमरे में मृत पाई गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को जग प्रवेश चंद्र (जेपीसी) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मृत्यु के कारणों का पता लगाने और सबूत जुटाने के लिए एक फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है।
यह भी पढ़े: कैंसर के डर में बच्चों की हत्या कर किया आत्महत्या का प्रयास
अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने न्यू उस्मानपुर पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



