सूरत में आचार्य जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी चातुर्मास बैठक, धार्मिक कार्यक्रम तय

हैदराबाद, कारवान दादावाड़ी में आयोजित होने वाले चातुर्मास के संबंध में खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. के सान्निध्य में शनिवार, 16 मई को गुजरात के सूरत में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें चातुर्मास के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा होगी।

चातुर्मास बैठक में शामिल जैन समाज के सदस्य

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में भाग लेने के लिए कुशल कांकरिया, प्रवीण नाहटा, गौतम सहलोत, आतिश श्रीश्रीमाल, रमेश पारेख, राजेश रांका, महेन्द्र गोलेच्छा, महेश गोलेच्छा, प्रशांत श्रीमाल, सुशील संचेती, प्रकाश लुणिया, मनोज नाहटा, भरत (स्वास्तिक), ललित चोपड़ा, दिलीप झाबक, राजेश पोकरणा, राजेश भंडारी एवं विकेश भाई शाह सूरत जायेंगे। इस संबंध में जीते के बशीरबाग कार्यालय में चातुर्मास कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कुशल कांकरिया ने की।

चातुर्मास बैठक में प्रमुख धार्मिक मुद्दों पर चर्चा

उपस्थित सदस्यों के स्वागत के पश्चात बैठक में चातुर्मास के संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें जन्मवाचन की बोलियां, गुरुदेव के दैनिक प्रवचन के समय निर्धारण, स्वामी वात्सल्य का समय, साधारण बोलियां, 26 जुलाई को गुरुदेव के मंगल प्रवेश आदि विषय शामिल रहे। बैठक में गुरुदेव का प्रवेश बोलारम से निर्धारित किया गया है। इसके अलावा चातुर्मास के दौरान होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की भी चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि आचार्य जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. से सान्निध्य में विभिन्न तप एवं धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इनमें माणिक्य स्वामी तप, सिद्धि तप, सांकली तेला, दैनिक आयंबिल, पर्युषण पर्व में सामूहिक अट्ठाई (8 उपवास) शामिल हैं। गुरुदेव के मंगल प्रवेश का वरघोड़ा रविवार, 26 जुलाई को सुबह 8 बजे महावीर हॉस्पिटल से आरंभ होकर दादावाड़ी पहुँचेगा। बैठक में विभिन्न समियों के प्रतिनिधियों ने कार्य प्रगति की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… दवा खरीद में घोटाले पर स्पष्टीकरण दें सीएम : भाजपा वेंकटरमना रेड्डी

इनमें पंडाल समिति के सुशील संचेती, प्रचार-प्रसार समिति के प्रदीप सुराणा, आवास समिति के किशोर संचेती, ट्रांसपोर्ट समिति के ललित चोपड़ा शामिल है। मीटिंग में तेलंगाना राज्य भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा द्वारा उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रदीप सुराणा का सम्मान किया गया। बैठक में आतिश श्रीश्रीमाल, अशोक कटारिया, बसंत बाफना, शील कुमार जैन, हस्तिमल हुंडिया, महेन्द्र गोलेच्छा, प्रवीण नाहटा, राजेश रांका, रमेश जैन एवं प्रकाश लुणिया ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button