ग्रेटर हैदराबाद काचीगुड़ा में होगा आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्रजी का चातुर्मास
हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद काचीगुड़ा में वर्ष 2026 के चातुर्मास के लिए आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्रजी महाराज की मंगलमय स्वीकृति प्राप्त हुई। इस स्वीकृति के साथ ही वर्ष 2026 का पावन चातुर्मास संघ के तत्वावधान में काचीगुड़ा स्थित पूनमचंद गांधी जैन स्थानक में आयोजित होगा।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के महामंत्री पवन कटारिया ने बताया कि स्वर्ण नगरी जलगाँव स्थित स्वाध्याय भवन में आयोजित होली चातुर्मास कार्यक्रम के अवसर पर आचार्य प्रवर ने ग्रेटर हैदराबाद संघ को द्रव्य, क्षेत्र काल एवं भाव सहित संपूर्ण आगारों के साथ स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश भर के विभिन्न प्रांतों से दिल्ली, चेन्नई, उदयपुर, ब्यावर, बड़गाँव, जलगाँव से पधारे हुए संघ के पदाधिकारियों द्वारा आचार्यश्री के चरणों में 2026 के चातुर्मास की विनती रखी गई।
हैदराबाद संघ के संघपति स्वरूपचंद कोठारी द्वारा आचार्य प्रवर के समक्ष भावपूर्वक विनती प्रस्तुत की गई, जिसे आचार्यश्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए स्वीकृति प्रदान की। इस पावन घोषणा से ग्रेटर हैदराबाद संघ सहित समस्त श्रावक-श्राविकाओं में अपार हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है कि पिछले 25 वर्षों से संघ द्वारा आचार्य प्रवर के चरणों में चातुर्मास हेतु निरंतर विनती की जा रही थी। पहली बार वर्ष 2001 के दौरान संघ की ओर से हस्तीमल गुंदेचा, कैप्टन बी.एल. जैन व अन्य पदाधिकारियों द्वारा विनती की गई थी।
15 नवंबर 2026 को मुमुक्षु बहन संजना जैन की होगी बागवती दीक्षा
इस वर्ष भी उदयपुर में संघ के अध्यक्ष अन्नराज बाफना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक तातेड़, उपाध्यक्ष नेमीचंद बुबकिया, महामंत्री पवन कटारिया, सह मंत्री विक्रम कीमती एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा गुरुदेव के चरणों में विनती रखी गई। 25 वर्षों की सतत विनती और श्रद्धा का फल आज संघ को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि बडगाँव निवासी वीर पिता कंवरलाल लुणावत और वीर माता ममता लुणावत की पुत्री मुमुक्षु बहन संजना जैन की बागवती दीक्षा आगामी 15 नवंबर, 2026 को संघ के तत्वावधान में संपन्न होगी। संघ की ओर से मुमुक्षु बहन का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रकाशचंद लोढा, कांतिलाल पितलिया, निवर्तमान अध्यक्ष गौतमचंद डंक, स्वागत अध्यक्ष वसंतराज पितलिया, कोषाध्यक्ष धर्मीचंद भंडारी, सह-कोषाध्यक्ष अशोक चाणोदिया, मंत्री धर्मेन्द्र नाहर, सहमंत्री राजेन्द्र कटारिया, नवल बाफना, अजय सिसोदिया, रमन धोका, सुरेश गुंदेचा, महेन्द्र पितलिया, निवर्तमान महामंत्री सज्जनराज गांधी, राजेश भंडारी, पुखराज तातेड़, गौतमचंद बरडिया, गौतमचंद चाणोदिया, अशोक कोठारी, देवीचंद आंचलिया, उत्तम मुथा, पारस दोशी, चेतन मुथा, नरेन्द्र सुराणा, विनोद पितलिया, अजित बोहरा,
नवीन कांवडिया, सुरेन्द्र पिपाड़ा, धनराज बाफना, अनिल कावडिया, दीपक बुबकिया, दीपक बोहरा, यश बोहरा, दिनेश बुबकिया, हसमुख गांधी, किशोर मुथा, चंद्रकला कोठारी, सम्पत भाई कोठारी, संजू देवी बाफना, शशिकला कोठारी, लीलादेवी चाणोदिया, मंजू तातेड़, रेखा पिपाडा तथा अन्य ने आचार्य प्रवर के दर्शन वंदन का लाभ उठाया। संघ की ओर से मांडल में विराजित रत्नवंशीय गुरुदेव प्रमोद मुनीजी म.सा. के दर्शन का लाभ लेते हुए उनके चरणों में संघ की ओर से चातुर्मास करने की विनती संघपति स्वरूपचंद कोठारी की ओर से की गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



