हैदराबाद : एफसीआई कर्मचारी बनकर शादी का झांसा, मामला दर्ज

हैदराबाद, नगर के चैतन्यपुरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने खुद को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का कर्मचारी बताकर महिला का विश्वास जीता और बाद में भारी रकम की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार नामक आरोपी ने फर्जी एफसीआई पहचान पत्र दिखाकर महिला से संपर्क किया और खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए विवाह का प्रस्ताव रखा। महिला ने बताया कि आरोपी ने शादी के लिए पहले 2 करोड़ रुपये दहेज की मांग की, जिसे बाद में बातचीत के बाद 1.5 करोड़ रुपये पर तय किया गया।

यह भी पढ़ें… आरटीसी यूनियनों ने की हड़ताल की घोषणा

शिकायत में महिला ने बताया गया है कि दोनों की सगाई नलगोंडा में हुई थी, जहाँ आरोपी का व्यवहार सामान्य और भरोसेमंद लगा। हालांकि सगाई के बाद आरोपी ने प्री-वेडिंग शूट के बहाने उसे एक कमरे में बुलाया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला को शक होने पर उसने आरोपी के बारे में जांच की, जिसमें उसकी नौकरी से जुड़े दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद पीड़िता ने चैतन्यपुरी पुलिस से शिकायत की। बताया गया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उसके पास से दो फर्जी एफसीआई आईडी कार्ड, एक मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button