चर्चा में हैं अभिनेत्री हुमा कुरैशी

पॉपुलर सीरीज महारानी के चौथे सीजन की लोकप्रियता के बाद हुमा कुरैशी के पास इस वक्त बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई धांसू प्रोजेक्ट्स लाइनअप हैं। साल 2021 से शुरू हुई वेब सीरीज महारानी के प्रत्येक सीजन में हुमा कुरैशी रानी भारती के दमदार किरदार में दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। हुमा कुरैशी साउथ स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक- ए फेयरीटेल फोर ग्रोन अप्स का हिस्सा हैं। यह पीरियड गैंगस्टर फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया भी नज़र आएंगी।

हुमा कुरैशी के पाइपलाइन में विपुल मेहता द्वारा डायरेक्ट की जा रही फिल्म गुलाबी भी हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी अहमदाबाद के एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के अनोखे रोल में नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जल्दी ही फिल्म की रिलीज पर अपडेट सामने आने वाला है। हुमा कुरैशी मैडॉक फिल्म्स पूजा मेरी जान में मृणाल ठाकुर के साथ नज़र आएंगी। नवजोत गुलाटी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विजय राज और पाम सिंह चौहान भी दिखाई देंगे।

रचित सिंह के साथ रिश्तों को लेकर फैली अफवाहें

हुमा ने आयुष्मान खुराना के साथ पहला म्य़ाजिक वीडिया मिट्टी दी खुशबू साल 2014 में किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब वह कुछ और म्यूजिक वीडियो भी कर रही हैं। अपनी अदाकारी से ज़बर्दस्त नाम कमाने वाली हुमा कुरैशी इन दिनों अदाकारी के साथ-ही-साथ अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ अफेयर्स की ख़बरों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। रचित सिंह एक ऐक्टिंग कोच हैं जिन्होंने बॉलीवुड के कई स्टार्स को ट्रेन किया है।

यह भी पढे़: हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या

रचित सिंह, रवीना टंडन और वरुण सूद की वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग में वेदांत के रोल में अपनी अदाकारी के जौहर भी दिखला चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडस्ट्री में एंट्री के बाद हुमा कुरैशी की अपनी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से भी दोस्ती रही है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से कभी अपना रिश्ता नहीं कबूला। कुछ समय के लिए हुमा कुरैशी का नाम शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। साल 2016 में हुमा कुरैशी और सलमान के भाई सोहेल खान की नजदीकियों की खबरें काफी तेजी से फैली थीं।

सुभाष शिरढोनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button