अभिनेत्री निधि अग्रवाल और श्रीमुखी एसआईटी के समक्ष हाजिर
हैदराबाद, ऑनलाइन बेट्टिंग ऐप को बढ़ावा देने के मामले में पूछताछ के लिए तेलुगु फिल्म अभिनेत्री निधि अग्रवाल और श्रीमुखी सीआईडी पुलिस द्वारा गठित एसआईटी के समक्ष हाजिर हुईं। गौरतलब है कि बेट्टिंग ऐप को बढ़ावा देने वाले फिल्म अभिनेताओं, अभिनेत्रियों व सेलिब्रिटी के खिलाफ सीआईडी पुलिस ने मामले दर्ज किए थे। इन मामलों की जाँच-पड़ताल व पूछताछ के लिए विशेष जाँच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान एसआईटी के अधिकारियों ने दोनों अभिनेत्रियों से मामले से जुड़े सवाल किए, जिसमें मुख्य रूप से ऑनलाइन बेट्टिंग ऐप को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों से उन्हें कितनी आय प्राप्त हुई तथा इस प्रकार के बेट्टिंग ऐप चलाने वालों के साथ उनके किस प्रकार के संबंध है।
यह भी पढ़ें… फॉर्मूला ई रेस केस में केटीआर पर कार्रवाई को मंजूरी
गौरतलब है कि बेट्टिंग ऐप के जरिए बड़े पैमाने पर धन शोधन के भी आरोप लगे हैं। इस मामले में भी एसआईटी पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि इसके पूर्व फिल्म अभिनेता प्रकाश राज, दग्गुबाटि राणा आदि से भी पूछताछ की जा चुकी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



