राज्य में पर्याप्त ईंधन भंडार उपलब्ध : उत्तम कुमार रेड्डी

हैदराबाद, राज्य में पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के ईंधन की कमी नहीं है। जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। सिंचाई एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि राज्य में पर्याप्त ईंधन भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।

मंत्री ने अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए बताया कि ईंधन आपूर्ति की निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। शिकायतों के लिए 1967 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। साथ ही अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई गई है। मंत्री के अनुसार, कृषि जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डीज़ल आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग कमेटियाँ नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा कर रही हैं।

यह भी पढ़ें… शीघ्र हो चेर्लापल्ली और सिकंदराबाद स्टेशनों की संपर्क सड़कों का विस्तार

आंकड़ों के अनुसार, डीज़ल आपूर्ति में 210 प्रतिशत और पेट्रोल आपूर्ति में 132 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 36,404 किलोलीटर पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति की जा रही है, जो सामान्य से करीब 175 प्रतिशत अधिक है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button