केयर हॉस्पिटल्स में एडवांस्ड हार्ट रिदम क्लीनिक का शुभारंभ

हैदराबाद, केयर हॉस्पिटल्स, बंजारा हिल्स ने हृदय गति रुकने और एडवांस्ड हार्ट फेल्योर के निदान और प्रबंधन की विशेष सुविधा हेतु एडवांस्ड हार्ट रिदम क्लीनिक का उद्घाटन केयर हॉस्पिटल्स के चिकित्सा सेवाओं के समूह प्रमुख डॉ. निखिल माथुर ने अन्य प्रतिष्ठित डॉक्टरों की उपस्थिति में किया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, क्लीनिक का नेतफत्व प्रसिद्ध इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट डॉ. रामवफढष्ण एस.वी.के., क्लीनिकल डायरेक्टर कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, केयर हॉस्पिटल्स, बंजारा हिल्स द्वारा किया गया। क्लीनिक हैदराबाद में हृदय देखभाल के क्षेत्र में बड़ी प्रगति है। इसे उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो श्वसन संबंधी गड़बड़ी का अनुभव करते हैं, जिसमें एट्रियल िफब्रिलेशन (एएफ), ब्रैडीकार्डिया, टैचीकार्डिया और अचानक हृदय मफत्यु (एससीडी) के जोखिम वाले रोगी शामिल हैं। यह विशेष रूप से दिल के दौरे, दिल की विफलता, वाल्व विकारों और आनुवंशिक अतालता सिंड्रोम के इतिहास वाले व्यक्तियों के लिए प्रारंभ किया गया।
क्लीनिक एक बहुविषयक और प्रोटोकॉल संचालित दृष्टिकोण प्रदान करेगा, जिसमें विशेष नैदानिक सेवाएँ ईसीजी, होल्टर मॉनिटरिंग, टीएमटी, ईपी अध्ययन, 3डी इलेक्ट्रोएनाटॉमिकल मैपिंग, डिवाइस थेरेपी-पेसमेकर , इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफिब्रिलेटर , कार्डियक रीसिंक्रोनाइज़ेशन थेरेपी , कंडक्शन सिस्टम पेसिंग, इंटरवेंशनल उपचार : रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए), क्रायोएब्लेशन और दीर्घकालिक देखभाल जैसे जोखिम कारक संशोधन, एंटीकोएग्यूलेशन प्रबंधन और प्रत्यारोपित उपकरण उपलब्ध हैं।

डॉ. रामवफढष्ण एस.वी.के. ने कहा कि हृदय गति रुकने पर अक्सर सही निदान नहीं हो पाता या इनका प्रबंधन ठीक से नहीं हो पाता, जिससे गंभीर जटिलताएँ पैदा हो जाती हैं। क्लीनिक मरीजों को सुव्यवस्थित मूल्यांकन और विश्व स्तर पर उपलब्ध सबसे उन्नत उपचार प्रदान करने के लिए बनाया गया। केयर हॉस्पिटल्स के जोनल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बीजू नायर ने कहा कि देश के सबसे विश्वसनीय और उन्नत हृदय कार्यक्रमों में से एक के रूप में केयर हॉस्पिटल्स, बंजारा हिल्स ने हमेशा हृदय देखभाल में मानक स्थापित किए हैं।


अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button