एडवोकेट स्वप्ना हत्या मामला सुलझा, बड़ा भाई समेत 4 गिरफ्तार

हैदराबाद, फ्यूचर सिटी पुलिस आयुक्तालय की मोइनाबाद पुलिस ने पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर युवा एडवोकेट जी. स्वप्ना की हत्या के मामले में 24 घंटों के भीतर सुलझाते हुए मृतका के भाई समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

चेवेल्ला जोन के पुलिस उपायुक्त योगेश गौतम ने बताया कि केतिरेड्डीपल्ली में रहने वाली एडवोकेट जी. स्वप्ना की हत्या के मामले में उसके बड़े भाई मोइनाबाद में रहने वाले गोतिके राजू समेत सहयोगियों इर्रोल्ला संदीप, वद्दे वीरेश व कवाली शिवा लिंगम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मृतका स्वप्ना चेवेल्ला कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थी। उसका केतिरेड्डीपल्ली की 4 एकड़ भूमि को लेकर अपने भाई राजू से विवाद चल रहा था।

डीसीपी ने बताया कि घटना के दिन स्वप्ना अपनी मां वेंकटम्मा के साथ संबंधित भूमि पहुंची थी और सर्वे कराने के बाद मां के साथ वेंकटापुर से नक्कालापल्ली की ओर आ रही थी। इसी दौरान, आरोपी कार में सवार होकर पहुंचे और पहले कार से स्वप्ना को टक्कर मारी गई। स्वप्ना के गड्ढे में गिरने के बाद लाठियों, पत्थरों से उसे चोट पहुंची गई और फिर स्वप्ना को पकड़कर चाकू से गला रेत दिया गया। बेटी पर हमले को होता देख वेंकटम्मा चिल्लाती रही, लेकिन स्वप्ना की मौत की पुष्टि होने के बाद ही आरोपी वहां से फरार हुए।

4 फरवरी को हुई हत्या का खुलासा, आरोपियों के पास से हथियार जब्त

डीसीपी ने बताया कि स्वप्ना के भाई समेत अन्य आरोपियों ने 4 एकड़ भूमि कब्जा करने के इरादे से ही उसकी हत्या करने का षड़यंत्र रचा था। राजू ने ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर स्वप्ना की हत्या करने की योजना बनाई। इसी दौरान, 4 फरवरी को स्वप्ना के संबंधित भूमि में पहुंचने की भनक लगते ही मुख्य आरोपी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया और बहन की हत्या कर सहयोगियों के साथ ही फरार हो गया।

यह भी पढ़े: गुंटूर में अंबाटी रामबाबू गिरफ्तार, टीडीपी में हंगामा

इस सनसनीखेज हत्या के मामले में आज सुबह सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से इनोवा कार, दोपहिया, 4 सेलफोन्स, लाठियों को भी जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button