अग्रवाल अत्तापुर शाखा ने ग्रीष्मकालीन शीतल जलशाला शुरू की
हैदराबाद, अग्रवाल समाज अत्तापुर शाखा की कार्यकारिणी समिति की मासिक सभा अत्तापुर स्थित टाइनी स्टेप्स स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें ग्रीष्मकाल के दौरान तीन माह के लिए शीतल जलशाला आरंभ करने का निर्णय लिया गया।
सत्यनारायण फोगला की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सर्वप्रथम गोविंद राज अग्रवाल के नेतृत्व में शाखा सदस्यों द्वारा श्री श्याम मित्र मंडल, अत्तापुर और श्री श्याम प्रेमी सत्संग समिति, अत्तापुर द्वारा आयोजित श्री श्याम निशान शोभायात्रा में श्याम बाबा की पूजा अर्चना और निशान धारकों का पुष्प वर्षा व जलपान द्वारा स्वागत एवं श्री खाटू श्याम परिवार अत्तापुर द्वारा आयोजित श्याम कथावाचक पवन गुरु का सम्मान किए जाने की अनुमोदना की गयी।
अवसर पर बताया गया कि शाखा की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार 12 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से टाइनी स्टेप्स स्कूल में होगा। इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी लोकेश पित्ती और देवेश अग्रवाल को सौंपी गई। अत्तापुर महिला समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले गणगौर उत्सव पर शाखा द्वारा यथासंभव सहयोग देने का निर्णय लिया गया। ग्रीष्मकाल में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से 3 महीने के लिए निशुल्क शीतल जलशाला आरंभ करने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए अत्तापुर में उचित स्थान के चयन और प्रबंधन की जिम्मेदारी बद्री प्रसाद सरायवाला को दी गई।
यह भी पढ़ें… माहेश्वरी मंडल हैदराबाद (उत्तर) का गणगौर उत्सव संपन्न
सभा में सत्यनारायण फोगला, रामअवतार गुप्ता, मनोज गोयल, हनुमान प्रसाद भालवाले, बद्री प्रसाद सरायवाला, अशोक जालान, अंकुर बंसल, संजय गोयल, अभिषेक अग्रवाल, लोकेश पित्ती, देवेश अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, सुनील कुमार संघी आदि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



