अग्रवाल समाज, दिलसुखनगर का दीपावली मिलन व अन्नकूट महाप्रसाद कार्यक्रम 9 नवंबर को
हैदराबाद, अग्रवाल समाज, दिलसुखनगर शाखा द्वारा दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 9 नवंबर को शाम 6.30 बजे से किया जाएगा। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 नवंबर को एसबीआई ऑफिसर्स कॉलोनी, मूसारामबाग, दिलसुखनगर स्थित श्री वेंकटेश्वरा स्वामी वारी देवस्थानम् कम्युनिटी हॉल में दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इसकी तैयारियों के संबंध में शाखा के अध्यक्ष हरिकिशन सौथलिया के निवास पर सभा आयोजित हुई। इसमें सदस्यों से सुचारू आयोजन को लिए अपील की गई। साथ ही कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेने हेतु आग्रह किया गया। सभा में जयप्रकाश अग्रवाल, सतीश गोयल, नरेश गोयल, विनोद रूंगटा, हरिकिशन सौंथलिया, राजीव गर्ग, राजकुमार गोयल, संजय अग्रवाल, अनिल रूंगटा, नवीन गुप्ता, अनिल संघी, अनूप अग्रवाल आदि ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें… दि हैदराबाद किराणा मर्चेंट्स असोसिएशन ने शुभ मुहूर्त व्यापार के साथ किया दीपावली मिलन
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



