हैदराबाद में अग्रवाल सेवा दल का 160वां स्वास्थ्य शिविर

हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा सेंट्रल पीस एंड वेल्फेयर कमेटी साउथ जोन, चारमीनार डिवीजन एवं अग्रवाल समाज घांसी बाजार झूला शाखा के सहयोग से 160वें नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन घांसी बाजार स्थित गायत्री भवन में किया गया। इसमें 180 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

यहां अग्रवाल सेवा दल के संयोजक अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर में किम्स सनशाइन हॉस्पिटल बेगमपेट द्वारा सामान्य जांच, हृदय रोग, हड्डी रोग, ईसीजी 2डी ईको, बीएमडी, बीपी जांच, आरबीएस जांच की सेवा प्रदान की गई जिसमें ऑर्थो डॉ. गायत्री एवं डॉ मबरूर सहित नर्सिंग स्टाफ रानी, संगीता, मल्लेश्वरी, अनुषा, बीएमडी तकनीशियन अनिल, 2डी ईको टेक अक्षिता, मार्केटिंग के उदय कुमार ने सेवा प्रदान की। लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद साधुराम आई अस्पताल, दोमलगुड़ा द्वारा 153 लोगों की नेत्र जाँच की गई।

यह भी पढ़ें… रेलवे बोर्ड ने किया अखिल रेल हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

71 लोगों को नि:शुल्क चश्मे और 6 मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन

71 लोगों को नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। 6 लोगों के लिए मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। अवसर पर अजीत कश्यप, एच. भगवान, प्रतीक्षा, के. नर्सिंग राव, के. भास्कर ने सेवा प्रदान की। शिविर में सामान्य जाँच डॉ. अखिल क्लीनिक के जनरल फिजिशियन डॉ. अखिल सुगंधी और डॉ. मीनल खिरैया सुगंधी द्वारा की गई। फिजियोथैरेपी की सेवा बजाज फिजियो केयर की डॉ. सुनीता द्वारा दी गई। दांतों की जांच एसएनआर डेंटल के डॉ. एस. तेजस्वी नवनीत राज, डॉ.एस. निशिल राज द्वारा की गई।

अवसर पर चारमीनार एसीपी पी. चंद्रशेखर, हुसैनी आलम सीआई ए. आंजनेयुलू, शिविर संयोजक एवं अग्रवाल सेवा दल के प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, निखिल राणासरिया, स्थानीय भागीदार सेंट्रल पीस एंड वेल्फेयर समिति दक्षिण क्षेत्र, चारमीनार प्रभाग के महासचिव श्रीकिशन शर्मा, चारमीनार जोन अध्यक्ष के.ए. मोइज़, जुबली हिल्स जोन अध्यक्ष तेजू कुमारी, चारमीनार जोन के कार्यकारी अध्यक्ष रामा राजू, महासचिव सैयद एजाज कादरी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, गोविंद जाजू, गोपाल दास, गोपाल लाल शर्मा, मुस्तफा, कपिल शर्मा, प्रवीण कुमार, चेतन मूंदड़ा, मनोज कुमार, शाहबाज खान, शेष कुमार गोयल, धीरज गुप्ता, अग्रवाल समाज तेलंगाना घांसीबाजार झूला शाखा के अनिल कुमार धरसूवाला, मनोज मित्तल, अशोक कुमार, शशिकांत अग्रवाल, योगेंद्र कटारुका, शिव कुमार जखानीवाला, शर्मीला अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, राधा अग्रवाल, महेश कनोडिया, स्वयंसेवक पवन भुवानिया, सुमन भुवानिया, सुनैना नरसरिया, राधेश्याम बियानी, समाजसेवी गोपाल सिंह, शंकरलाल यादव, घनश्याम यादव एवं पित्ती लेमिनेशन के सदस्यों की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button