अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ शाखा : ‘रंग रसिया-26’ कार्यक्रम 4 मार्च को
हैदराबाद, अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ शाखा द्वारा सिकंदराबाद स्थित वायस राय गार्डन, मडफोर्ट में आगामी 4 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम रंग रसिया-26 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर एवं प्रवेश-पत्र का विमोचन किया गया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाखा के मानद मंत्री अशोक आर. डाणी ने बताया कि कार्यक्रम हेतु शाखा वर्किंग कमेटी की सभा पैराडाइज सर्कल स्थित अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। इसमें कार्यों पर चर्चा कर कार्य का आवंटन किया गया। शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि कार्यक्रम शाखा सदस्य परिवार के लिए ही है। कार्यक्रम में प्रवेश केवल प्रवेश-पत्र द्वारा ही दिया जाएगा। 4 मार्च को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नाश्ते, भोजन, ठंडाई एवं चाट चौपाटी की व्यवस्था रहेगी। पंजाबी ढोल, डीजे म्यूजिक डांस, हर्बल गुलाल, सेल्फी बूथ, चंग विशेष आकर्षण होंगे।
यह भी पढ़ें… चातुर्मास को लेकर खरतरगच्छ संघ फीलखाना की आम सभा
कार्यक्रम के संयोजक संजय अग्रवाल, दीपक बंसल, सुनील केजरीवाल, मुकुल जैन, शीतल अग्रवाल, मनीष तालुका ने शाखा परिवार सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया। प्रवेश-पत्र के लिए विकास अग्रवाल (मानसरोवर), मुकुल जैन, पंचम शाह (कोमपल्ली) अशोक आर. डाणी (वेंकट हॉल, पैराडाइज) से संपर्क किया जा सकता है। संयुक्त मंत्री संजय अग्रवाल के आभार ज्ञापन के साथ सभा सम्पन्न हुई। अवसर पर शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, मानद मंत्री अशोक आर. डाणी, संयुक्त मंत्री संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बिकी सराफ, कार्यकारणी सदस्य सुनील सिंघल, मुकुल जैन, डॉ. स्वाति गोयल, मनीष तालुका, पंचम शाह, शीतल अग्रवाल की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



