एयर इंडिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर नया लाउंज खोला
नयी दिल्ली, टाटा समूह की स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर अपना नया महाराजा लाउंज खोला है। एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने कहा कि यह एयरलाइन के लिए एक रोमांचक समय है और इस साल यह बदलाव न केवल विमानों में बल्कि हवाई अड्डों पर भी दिखाई देगा। दिल्ली हवाई अड्डे पर स्थित महाराजा लाउंज 16,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें ‘बिजनेस’ और ‘फर्स्ट क्लास’ में लगभग 300 लोग आ सकते हैं।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को होगा लाभ
विल्सन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘इस साल के अंत तक हमारे चौडे आकार के विमानों का लगभग आधा या थोड़ा अधिक हिस्सा नए मानकों के अनुसार ‘अद्यतन’ हो जाएगा। बाकी विमानों को अद्यतन करने में 18-24 महीने लगेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘यह रोमांचक समय है और मुझे लगता है कि नई एयर इंडिया धीरे-धीरे दिखाई देने लगी है।’’ विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे का नया लाउंज एयरलाइन की परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। (भाषा)
यह भी पढ़े– अमेरिका में खसरे के मामले बढ़े, स्वास्थ्य संगठन अलर्ट
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



