अमेज़न ने रखा डायग्नोस्टिक्स बाज़ार में कदम, हैदराबाद सहित 6 शहरों में सेवाएँ

हैदराबाद: अमेज़न इंडिया ने आज ‘अमेज़न डायग्नोस्टिक्स’ नामक एक नई घरेलू डायग्नोस्टिक सेवा की शुरुआत की। इसके जरिए ग्राहक अब अमेज़न ऐप से ही 800 से अधिक टेस्ट बुक कर सकेंगे। यह सेवा वर्तमान में बेंगलुरु, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई और हैदराबाद के 450 से अधिक पिन कोड क्षेत्रों में उपलब्ध है। ग्राहक 60 मिनट के भीतर सैंपल कलेक्शन और 6 घंटे में डिजिटल रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

अमेज़न मेडिकल के कैटगरी लीडर जयरामकृष्णन बालसुब्रमण्यम ने बताया कि सेवा प्रमाणित डायग्नोस्टिक प्रदाता ऑरेंज हेल्थ लैब्स के सहयोग से शुरू की गई है। अमेज़न का दावा है कि इस सेवा का उद्देश्य लंबा इंतजार, असंगत गुणवत्ता और सीमित पहुँच जैसी समस्याओं को खत्म करना है। सेवा में रियल टाइम स्लॉट बुकिंग, मैप आधारित पता सत्यापन और डिजिटल रिपोर्ट एक्सेस जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं।

ऑरेंज हेल्थ लैब्स के सह-संस्थापक ध्रुव गुप्ता ने कहा, “हमने 2021 की शुरुआत में ग्राहकों को तेज़ और भरोसेमंद डायग्नोस्टिक सेवाएं देने के लक्ष्य से ऑरेंज हेल्थ शुरू किया। इससे हमें ग्राहकों का बड़ा विश्वास मिला और हम देश की प्रमुख लैब्स में शामिल हो गए। अमेज़न के साथ साझेदारी हमारे भरोसे को और मजबूत करती है। अब हम मिलकर देशभर में और तेज़, सटीक और भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करेंगे।”

अमेज़न मेडिकल के अंतर्गत अब ग्राहक को रोज़ाना-कंसल्टेशन, दवा डिलीवरी और डायग्नोस्टिक जैसी सभी स्वास्थ्य सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। कंपनी का कहना है कि यह पहल भारत में एकीकृत हेल्थकेयर अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें:एफिनिटी ग्लोबल ग्रुप ने किया सेमिनार का आयोजन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button