हैदराबाद में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाग्यनगर गणेश आगामी 6 सितंबर को भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति के सामूहिक गणेश विसर्जन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
भग्यानगर गणेश उत्सव समिति के कोषाध्यक्ष श्रीराम व्यास ने बताया कि कुछ दिनों पहले समिति द्वारा गृहमंत्री को इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री का कार्यक्रम में शामिल होने के शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस वर्ष नगर में 1.4 लाख से अधिक गणेश प्रतिमाएँ स्थापित की गई

बताया गया कि गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होने के अलावा अमित शाह अपने हैदराबाद प्रवास के दौरान राज्य भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर राजनीतिक हालात पर भी चर्चा करेंगे। शोभा यात्रा के दौरान अमित शाह चारमीनार और एम.जे. मार्केट जंक्शन के पास श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।
उधर, उत्सव समिति के महासचिव डॉ. राविनुतला शशिधर ने बताया कि इस वर्ष नगर में 1.4 लाख से अधिक गणेश प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं। समिति द्वारा विसर्जन के दिन नगर भर में एक लाख भगवा ध्वज लगाए गए हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button