क्रिकेट में दक्षिण एशियाई समुदाय के प्रभाव पर ब्रिटेन में लगी एक प्रदर्शनी

Ad

लंदन, लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान स्थित मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) संग्रहालय में ब्रिटेन में क्रिकेट पर दक्षिण एशियाई समुदाय के प्रभाव को दर्शाती एक नयी प्रदर्शनी की शुरुआत की गई है। इस सप्ताह शुरू हुई प्रदर्शनी में ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई मूल के खिलाड़ियों द्वारा उपयोग किए गए क्रिकेट उपकरण और परिधान प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही उन दिग्गजों को भी स्थान दिया गया है जिन्होंने इंग्लैंड में क्लब एवं काउंटी क्रिकेट खेलकर नयी पीढ़ियों को प्रेरित किया।

यह प्रदर्शनी एक समृद्ध क्रिकेट संस्कृति की झलक देती

इसमें भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। एमसीसी के विरासत एवं संग्रह विभाग के प्रमुख नील रॉबिन्सन ने कहा, “यह प्रदर्शनी एक समृद्ध क्रिकेट संस्कृति की झलक देती है, जो एक ओर दक्षिण एशियाई पहचान से जुड़ी है और दूसरी ओर इंग्लैंड के क्रिकेट के ताने-बाने का हिस्सा भी है।”

एमसीसी के मुख्य कार्यकारी और सचिव रॉबर्ट लॉसन ने कहा, “यह प्रदर्शनी इस देश में क्रिकेट के क्षेत्र में ब्रिटिश एशियाई समुदायों के गहन योगदान का एक सशक्त उत्सव है। जमीनी स्तर के क्लबों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक, ये कहानियां खेल की विरासत का एक अभिन्न अंग हैं और हमें लॉर्ड्स में अपनी सामुदायिक गैलरी में इन्हें साझा करने और सम्मानित करने के लिए स्थान प्रदान करने पर गर्व है।”

यह प्रदर्शनी लीसेस्टर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रशांत किडांबी और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के डॉ अमेरदीप पनासर द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई है। उन्होंने इसे ब्रिटिश एशियाई क्रिकेट के अनकहे इतिहास को सामने लाने का प्रयास करार दिया। (भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button