जम्मू में बारिश से पुराना मकान ढहा, तीन लोगों को बचाया गया
जम्मू,जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण एक पुराने मकान के ढहने से उसमें फंसे तीन लोगों को बुधवार को सुरक्षित बचा लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। यह घटना पक्का दांगा क्षेत्र के काली झानी मोहल्ला में हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और स्थानीय निवासियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
यह भी पढ़े : दिल्ली : यमुना का जलस्तर बढ़ा, लोगों की निकासी जारी
स्थानीय विधायक युधवीर सेठी ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी की और उपायुक्त से क्षेत्र में पुराने एवं जर्जर भवनों को ढहाने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एक अन्य घटना में, पुराने शहर क्षेत्र में एक इमारत गिर गई, हालांकि अधिकारियों के अनुसार इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



