कश्मीर में रात के तापमान में बढ़ोतरी, श्रीनगर में 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा

श्रीनगर, कश्मीर में रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां के समाप्त होने के बाद से श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

बारामूला जिले का प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से आठ डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, काजीगुंड का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री, कोकरनाग का शून्य से 0.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में यह शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

यह भी पढ़े: जम्मू कश्मीर बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द

चालीस दिनों की भीषण सर्दी चिल्ला-ए-कलां के समाप्त होने के बाद शनिवार से 20 दिन का चिल्ला-ए-खुर्द (हल्की सर्दी) शुरू हो गया है। चिल्ला-ए-खुर्द के बाद 10 दिन का चिल्ला-ए-बच्चा (मामूली सर्दी) शुरू होगा। इसी के साथ, मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button