कृष्णा से अधिक पानी ले जा रहा है आंध्र : हरीश राव

हैदराबाद, पूर्व मंत्री और बीआरएस के वरिष्ठ नेता हरीश राव ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश तेलंगाना के साथ किये गये समझौते से काफी अधिक जल नदियों से ले जा रहा है, लेकिन इस पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेवंत चंद्रबाबू को गुरु दक्षिणा के रूप में कृष्णा का पानी दे रहे हैं।

हरीश राव ने तेलंगाना भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश कृष्णा नदी से मनमाने ढंग से जल प्राप्त कर रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी इस मामले में खामोश हैं। उन्होंने कहा कि न तो किसी प्रकार की अनुमति है, न ही बोर्ड की मंज़ूरी, फिर भी एपी अपनी मर्जी से कृष्णा जल उठा ले जा रहा है।

यह भी पढ़ें… जॉन मॉरिस फायर इंजन को विंटेज एंड क्लासिक कार रैली में मिली दो ट्रॉफियाँ

तेलंगाना सिंचाई विभाग द्वारा कृष्णा रीवर मैनेजमेंट बोर्ड को लिखे पत्र के अनुसार कुल 664 टीएमसी यानी लगभग 80 प्रतिशत पानी का उपयोग एपी ने कर लिया है, जबकि उसे केवल 66 प्रतिशत जल के उपयोग की ही अनुमति है। हरीश राव ने कहा कि मुख्य अभियंता का पद कई दिन से रिक्त है। उस पर शीघ्र नियुक्ति होनी चाहिए और आंध्र को अपने हिस्से से अधिक जल ले जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button