फर्जी अघोरी पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज

हैदराबाद, कोत्तापल्ली पुलिस ने स्वयं को अघोरी बताते हुए धोखाधड़ी करने के आरोप में फर्जी अघोरी एल्लारी श्रीनिवास के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने गत 28 अप्रैल को श्रीनिवास के खिलाफ धोखाधड़ी करने, शोषण करने की शिकायत की। शिकायत के आधार पर करीमनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 87, 318(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रीनिवास ने 21 नवंबर 2024 को महिला का अपहरण किया और उसका यौन शोषण किया। इसके बाद उसे कोंडागट्टू आंजनेय स्वामी मंदिर ले जाकर गले में पवित्र धागा बांधा गया। इसके अलावा श्रीनिवास ने महिला से तीन लाख रुपये लेते हुए किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

उल्लेखनीय है कि साइबराबाद की मोकीला पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही धोखाधड़ी के आरोप में श्रीनिवास को हरिद्वार में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल चंचलगुड़ा जेल में है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button