एक्रीडिटेशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से
हैदराबाद, तेलंगाना के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने वर्ष 2026 से दो वर्ष की अवधि के लिए पत्रकारों को एक्रीडिटेशन कार्ड जारी करने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एक्रीडिटेशन कार्ड के नवीनीकरण एवं नए एक्रिडिटेशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू होगी।
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एवं एक्रिडिटेशन मॉड्यूल को गत 2 फरवरी को ही जारी कर दिया था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में जारी एक्रीडिटेशन कार्ड की वैधता 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो जाएगी। इस कारण वर्ष 2026 से 28 अवधि के लिए पात्र कार्यरत पत्रकारों को नए एक्रिडिटेशन कार्ड जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें… फेविकोल का जोड़ है भाजपा-बीआरएस का रिश्ता : रेवंत रेड्डी
आवेदन प्रक्रिया में मीडिया प्रबंधन की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। राज्य स्तरीय एक्रीडिटेशन कार्ड के लिए मीडिया संस्थानों को पत्रकारों की सूची सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त, हैदराबाद को भेजनी होगी। जिला स्तरीय एक्रीडिटेशन कार्ड के लिए संबंधित जिलों के जनसंपर्क अधिकारियों को पत्रकारों के नाम भेजे किए जाएंगे। मीडिया प्रबंधन द्वारा नाम भेजे जाने के बाद संबंधित पत्रकारों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ipr.telangana.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य एवं जिला दोनों स्तरों पर केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से प्रारंभ होगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



