चलता रहेगा भाजपा युग- राजनीतिक प्रस्ताव पर अमित शाह का भाषण

 BJP era will continue - Amit Shah's speech on political proposal

हैदराबाद- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि अगले 30-40 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का युग रहेगा और तब जाकर भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित उन सभी राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनेंगी, जहाँ पार्टी अभी तक सत्ता से दूर है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की यहाँ बैठक के दौरान पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए शाह ने जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करने का आह्वान किया और हाल के विधानसभा और विभिन्न उपचुनावों में पार्टी को मिली जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भाजपा की विकास और बेहतर प्रदर्शन की राजनीति पर जनता की मुहर है।
उन्होंने दक्षिण भारत को भाजपा के उभार के दौर का नया क्षेत्र बताया और कहा कि वर्तमान राजनीति में देश के विपक्षी दल बिखरे हुए हैं। कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ रहे है लेकिन गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं करा रहा है।  
उन्होंने कहा, मोदी जी ने कांग्रेस की तरह ड्रामा नहीं किया। परिस्थितियों का सामना किया। कार्यसमिति में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में सशस्त्र सेनाओं में भर्ती की अग्निपथ योजना और अन्य कई साहसिक पहल की जमकर सराहना की गई। ज्ञात हो कि इस योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध हो रहा है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में परिवारों के शासन को हराएगी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और उन सभी राज्यों में भी सत्ता में आएगी, जहाँ पार्टी की स्थिति कमजोर है। (भाषा इनपुट के साथ)
Comments System WIDGET PACK