डॉ. एल. मुरुगन ने किया आकाशवाणी केंद्र का दौरा

 Dr. L. Murugan visited AIR Kendra
हैदराबाद, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज आकाशवाणी, हैदराबाद केंद्र का दौरा किया।

यहाँ जारी जानकारी के अनुसार डॉ. एल. मुरुगन ने आज हैदराबाद यात्रा के तहत आकाशवाणी हैदराबाद केंद्र का दौरा किया। बताया गया यह पहली बार है, जब राज्य मंत्री ने प्रसारण हैदराबाद केंद्र का दौरा किया। अवसर पर मंत्री ने विभिन्न विभागों के प्रदर्शन के बारे में तेलंगाना राज्य केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

इससे पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड का दौरा कर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छ भारत के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की।
Comments System WIDGET PACK