इनर व्हील क्लब ने बुजुर्गों के साथ मनाई दिवाली

 Inner Wheel Club celebrated Diwali with elders
हैदराबाद,  श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग द्वारा संचालित जैन सेवाश्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ बंजारा की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने बुजुर्गों के साथ दिवाली मनाई।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, क्लब की मंत्री मनमीत, भगवती अग्रवाल, डॉ. उपासना का श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की मंत्री शर्मिला पांडया ने स्वागत किया। हंसा सांवड़िया ने नवकार महामंत्रोच्चार किया। क्लब की पदाधिकारियों ने ओल्ड इज गोल्ड थीम पर बुजुर्गों के साथ अंत्याक्षरी में भाग लिया। सभी ने चिट्ठी गेम का भी आनंद लिया। अवसर पर स्तवन व भजन भी गाया गया।

मनमीत ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही हमारे लिए दीपावली का उपहार है। भगवती ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने से पर्व का महत्व और बढ़ जाता है। अवसर पर सेवाश्रम की संयोजिका मीना मुथा ने संस्था के बारे में जानकारी दी। क्लब की ओर से सेवाश्रम को आवश्यक सामग्री व सहायता राशि भेंट की गई। शर्मिला पांडया ने आभार जताया।
Comments System WIDGET PACK