बुधवार, दिनांक 12 अक्तूबर, 2022 कार्तिक कृष्ण पक्ष तृतीया

 Wednesday, October 12, 2022 Kartik Krishna Paksha Tritiya

 आज का भविष्यदर्पण

बुधवार, दिनांक 12 अक्तूबर, 2022 कार्तिक कृष्ण पक्ष तृतीया

ß श्री गणेशाय नमः

।। श्री बुध को गणेशजी का ध्यान ।।

सर्व विघ्नहरं शान्तं दातारं सर्वसम्पदाय।

भवाब्धिमायापोतेन कर्णधारं च कर्मीणाम्।

जीवनोपयोगी :

मेरा संगी कोई नहीं सबै स्वारथी लोय।

मन परतीत न उपजै जिय विश्वास होय।।

आज का रत्न: आज का रत्न पन्ना है तथा राहु रत्न गोमेद भी इसी दिन पहना जा सकता है, इस्ाको अंग्रेजी सीनेमन कहा जाता है, संस्कृत में पीतरक्तमणि, फारसी में मेदक कहते हैं। इस रत्न को छिद्रान्वेषण, लोकसभा, विधानसभा सदस्य, कमीशन एजेंट पहन सकते हैं, इस रत्न को सोने या चाँदी में अंगूठी बनाकर मध्यमा या कनिष्ठिका अंगुली में पहना जाता है, यह आध्यात्मिक व बौद्धिक करता है।

आज का दान- हरा मूँग, हरा वस्त्र, हाथी दांत, कांस्य पात्र, हरी सब्जी, केसर का दान करें।

मेष : आज का दिन मिलाजुला व्यतीत होगा, किसी पारिवारिक सदस्य की बीमारी से जगह-जगह घूमना पड़ सकता है, पर बीमारी का उपाय मृत्युंजय मंत्र जाप करके घरेलू इलाज करवाने से धीरे-धीरे सुधार आएगा। किसी मित्र के द्वारा विश्वासघात हो सकता है, मौन रहना उत्तम है।

वृषभ : आज दिन की शुरुआत मित्रों के साथ से होगी, व्यापार-व्यवसाय में धन लाभ का सुयोग बनेगा, सहोदर भाई-बहनों के आपसी प्रेम में सद्भावना होगी, दूर-नजदीकी यात्रा में पुराने बकाया धन की वसूली होगी, माता-पिता का आशीर्वाद मिलता रहेगा, महिलाओं का धर्म-कर्म में मन लगा रहेगा।

मिथुन : राशि वालों का दिन अतिश्रेष्ठ व्यतीत होगा, बैंकादि ऋण मिलने से खुशी होगी, कल-कारखानों में उत्पादन बढ़ेगा तथा विक्रय में अच्छा लाभ मिलेगा, पूर्व परिस्थितियों में सुधार आएगा, शारीरिक आरोग्य मंगलमय रहेगा, मार्केट में प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

कर्क : गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, सत्कर्मों में रुचि जागृत होगी, पारिवारिक कलह का समाधान होगा, देश-देशान्तर की यात्रा में यथेष्ट धनलाभ होगा। किसी राजकीय उच्चाधिकारी मित्र के द्वारा नया कारोबार भी मिलेगा, रोजमर्रा के कार्यों में आपकी बुद्धि के उपयोग से धनागमन होगा।

सिंह : आज का दिन धार्मिक कार्यों से शुरू होगा, शारीरिक आरोग्य ठीक रहेगा, व्यापार में मित्र की  मदद से लाभान्वित होंगे, पुत्र संतान के समयोचित कारोबार में मन लगने से मानसिक चिंता दूर होगी, राजनेताओं को त्याग से खुशी मिलेगी, व्यावसायिक योजना ठीक रहेगी।

कन्या : राशि वालों का दिन श्रेष्ठतम आनन-फानन व हर्षोल्लास के साथ बीतेगा, कारोबारिक नई रूपरेखा बनाने से भविष्य में अच्छा धनलाभ होगा, परिवार में सब सदस्य आपके अनुकूल रहेंगे, ज्येष्ठ भरता का स्वास्थ्य अतिउत्तम रहेगा, व्यावसायिक महिलाओं का भाग्य का सितारा चमकेगा।

तुला- अनुकूल परिस्थितियों में बिगाड़ आ सकता है, सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ें, किसी विश्वसनीय व्यक्ति के द्वारा विश्वासघात की संभावना बनेगी, पर कर्त्तव्यनिष्ठ रहकर कार्य करते रहें, मध्याÚेत्तर बाद शुभ समाचार का आवागमन मिलने से मन में प्रसन्नता होगी, गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक : चलते-चलाते व्यापार-कारोबार में सुधार आएगा, माता-पिता का सहयोग मिलने से विकास-विस्तार  करने से कारोबार  में आय का मार्ग प्रशस्त होगा, राजनेताओं को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, घरेलू महिलाओं  का मन धर्म-कर्म में लगा रहेगा तथा तीर्थयात्रा करने की संभावना होगी।

धनु : सभी परिस्थितियों में सुधार आएगा, रोजमर्रा के कार्यों में स्थिति यथावत रहेगी, उच्चाधिकारियों की तरक्की होगी तथा समयोचित धन लाभ होगा,  सत्कर्म में रुचि रहेगी, भौतिक सुखों में खर्च करते समय जेब पर नियंत्रण रखें, माताओं का मन व्यापार-व्यवसाय में लगा रहेगा, सुदूर यात्रा में शुभ फल मिलेगा।

मकर : भूमि-जायदाद संबंधी वाद-विवाद होने की संभावना बनेगी, औद्योगिक क्षेत्र में पूँजी लगानी पड़ सकती हैं, माताओं व बहनों को समय  को ध्यान में रखकर कार्य करने पर धन लाभ होगा, घरेलू काम में समयोचित लाभ उठाना बुद्धिमानी होगी।

कुंभ : आज का दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा, सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी, समय का सदुपयोग करना चाहिए, परंपरा को ध्यान में रखकर संतान के विवाह में व्यस्तता रहेगी, राजनेताओं को अपने चुनावी क्षेत्र में दौरा करने से होगा।

मीन : अच्छी वर्षा के कारण आत्मोत्साह व मनोबल में सुधार आएगा, पुराने मित्र से ऋण की बातचीत  में सफल रहेगी, छोटी बहन के ससुराल के सदस्यों में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बनेगी,नौकरी पेशा वालों पर माता-पिता का स्नेह बना रहेगा।

विशेष : कोई भी ज्ञान-विज्ञान भूत भावन महेश्वर व माँ जगदम्बा के आगे शत-प्रतिशत सही होने का दावा नहीं कर सकता है, फिर भी राशिफल ग्रहों के गोचर भ्रमण के आधार पर लिखा गया है। सूक्ष्म फलादेश के लिए जन्म कालिक ग्रह (जन्म-पत्रिका) की स्थिति व दशान्तर्दशा को विशेष प्रभावी समझना चाहिए।

पं. भवानीशंकर केरिया

फोन : 9440057059,

040-27564786

 

 

Comments System WIDGET PACK