वरंगल पटाखा पीड़ितं को 5-5 लाख मुअावज़ा

हैदराबाद, 4 जुलाई-(मिलाप ब्यूरो)
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने वरंगल में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये मुअावज़ा देने की घोषणा की। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज़ उपलब्ध कराने तथा दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य युद्धस्तर पर करने के अादेश दिये हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से अावश्यक पूर्ण सहायता प्रदान करने का अाश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज़ किया जाएगा।
Comments System WIDGET PACK