पहलगाम, बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा निलंबित

श्रीनगर, 4 जुलाई-(भाषा)
दक्षिण कश्मीर में भूस्खलन की घटनाअों की वजह से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा को अाज निलंबित कर दिया गया। एक अाधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस साल की यात्रा के दौरान अब तक जान गंवाने वाले की संख्या 11 पहुँच चुकी है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन और लगातार हो रही बारिश की वजह से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा निलंबित कर दी गई है।  

उन्होंने कहा कि हालाँकि कुछ हेलीकॉप्टर सेवाएँ दोनों ही मार्गों पर जारी रही। प्रवक्ता ने बताया कि अभी जारी श्री अमरनाथजी यात्रा के सातवें दिन 5,919 यात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किये। इस साल अब तब 60,752 यात्री पवित्र गुफा में शिव लिंग के दर्शन कर चुके हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहरहाल, इस साल की यात्रा के दौरान मरने वाले की संख्या 11 हो गई, क्योंकि अाज बालटाल मार्ग पर बरारीमार्ग पर एक महिला की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान हैदराबाद की लक्ष्मी के रूप में हुई है। बरारीमार्ग और रेलपथरी के बीच कल रात भूस्खलन में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गये थे।
Comments System WIDGET PACK